कीर्ति सुरेश न नितिन की केमिस्ट्री

साउथ इंडियन ब्यूटी कीर्ति सुरेश और तेलुगू सिनेमा के दिग्गज स्टार नितिन अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीतने आ गए हैं। दोनों रंग दे फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। कल यानी 19 मार्च को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रंग दे फिल्म का दर्शकों को काफी लंबे वक्त से इंतजार था। फिल्म 26 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग पिछले एक साल से चल रही थी। मेकर्स ने 2 मिनट लंबे ट्रेलर को लॉन्च किया है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म को सितारा एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। रंग दे एक रोमांटिक एंटरटेनर है। फिल्म के डायरेक्टर वेंकी अतलुरी ने फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पेज पर रिलीज किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- ये रहा मनोरंजन से भरा रंग दे का ट्रेलर। ट्रेलर की शुरुआत कीर्ति सुरेश और नितिन के बचपन के सीन से शुरू होती है। फिल्म में ये दर्शाया गया है कि दोनों एक दूसरे से कितने अलग हैं, उसके बावजूद दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *