घर में घुसकर चोरी का प्रयास

काशीपुर। एक महिला ने दो युवकों के खिलाफ उसके घर में चोरी का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला नई बस्ती निवासी महमूदन ने कहा कि दो जुलाई सुबह तीन बजे मोहल्ले के जीशान और जुबेर उसके घर में घुस आए। घर में रखा संदूक उठाकर ले जाने लगे। संदूक में कीमती कपड़े और गहने थे। तभी उसकी आंख खुल गई । शोर मचाने पर उसके परिवार के लोग जाग गए। उसके पोते जुनैद ने दोनों आरोपियों का पीछा किया। आरोपी संदूक छोड़कर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *