नाबालिग को भगा ले गया युवक

काशीपुर। एक ग्रामीण ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीण ने कहा 30 जून को उसकी 15 वर्षीय पुत्री को गांव का ही आकाश भगाकर अपने साथ ले गया है। आरोपी का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। इससे पूर्व भी आरोपी उसकी पुत्री के मोबाइल पर फोन करता था। बदनामी के डर से उसने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। गांव के संभ्रांत लोगों ने पंचायत कर मामले को निपटा दिया था। उसने आशंका व्यक्त की आरोपी ने उसकी पुत्री को किसी कमरे में कैद कर रखा है और वह उसकी हत्या कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *