उदयपुर के हत्यारों को मिले सजा
चम्पावत। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लोहाघाट ने उदयपुर राजस्थान में हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय के नेतृत्व में एसडीएम रिंकू बिष्ट के माध्यम से ज्ञापन भेजा। उन्होंने उदयपुर की घटना को निंदनीय बताया। व्यापारियों ने कहा कि सरेआम हत्या कर दहशत फैलाने वाले हत्यारोपियों को किसी भी दशा में माफ नहीं किया जाना चाहिए। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर ऐसी सजा दी जानी चाहिए, जिससे अन्य लोग इस प्रकार की वारदातें करने से पहले सौ बार सोचें। व्यापारियों ने मृतक दर्जी कन्हैया लाल के प्रति संवेदना जताते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की।
