ट्रंचिंग ग्राउंड के पास युवक का शव मिला

रुद्रपुर। पांच दिन से लापता युवक का शव ट्रंचिंग ग्राउंड के पास मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त मोहित राणा के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। शनिवार को देवहा नदी में मछली मारने गए मछुआरों ने टचिंग ग्राउंड के पास एक युवक का शव पड़ा देखा। पास में ही बाइक खड़ी थी। शव की सूचना मिलते ही एसओ केसी आर्य पुलिसकर्मियों साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान ग्राम नौगजा निवासी मोहित राणा (23) पुत्र राकेश सिंह राणा के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पिता राकेश सिंह ने बताया कि मोहित 5 दिन से घर नहीं आया था। वह इकलौता पुत्र था। नशे का आदी होने उसका इलाज खटीमा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में कराया था। लगभग 15 दिन पूर्व ही नशा मुक्ति केंद्र से इलाज करा कर वह घर आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *