4.10 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

चम्पावत। पुलिस ने 4.10 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवकों पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बनबसा एसओजी व एडीटीएफ टीम ने जगबुड़ा पुल बैरियर के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कार वाहन संख्या यूके03 सी1213 से मनोज सिंह रावत और भूपेंद्र चंद्र निवासी चंदनी के कब्जे से 4.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में सीओ स्पेशल ऑपरेशन अभिनव चौधरी, प्रभारी एडीटीएफ सोनू सिंह, अशोक वर्मा, नवल किशोर, प्रवीन गोस्वामी, विनोद जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *