गीदड़ के हमले में किसान घायल

रुद्रपुर। गीदड़ ने हमला कर किसान को बुरी तरह घायल कर दिया। फिलहाल किसान का इलाज सीएससी गदरपुर में चल रहा है। बीती शाम को कोपा सिग्नल पंचपुरी गूलरभोज निवासी रामचीज अपने घर के पास खेत में गया था। इसी दौरान गीदड़ ने हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। लोगों ने मुश्किल गीदड़ से किसान को बचाया, लेकिन तब तक गीदड़ ने रामचीज को मुंह व हाथ पैर में कई जगह काट दिया। परिजन उसे इलाज के लिए गदरपुर सीएससी ले गए। फिलहाल किसान की हालत में काफी सुधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *