हरिद्वार में किसान महाकुंभ की तैयारी

रुड़की। भारतीय किसान यूनियन चौहान की बैठक में नौ से ग्यारह जून तक हरिद्वार में होने वाले किसान महाकुंभ चिंतन शिविर को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसके लिए चार प्रभारियों की घोषणा की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार जटराणा के मन्नाखेड़ी आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पहुंचे यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक व सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान ने 9 से 11 जून तक हरिद्वार में होने वाले किसान महाकुंभ चिंतन शिविर को लेकर चर्चा की। बताया कि कई राज्यों के किसान चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *