निंबस एकेडमी ने ईगल एकेडमी को तीन विकेट से हराया
देहरादून। तनुष क्रिकेट ग्राउंड पर पहला मैच ईगल एकेडमी और निंबस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें ईगल क्रिकेट एकेडमी ने पहले खेलते हुए साहिल भंडारी 66 व सत्येंद्र सिंह की 33 रनों के दम पर 35.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 160 रन बनाए। निंबस एकेडमी के लिए अमन प्रताप सिंह ने तीन, शिवांश दीक्षित व हिमांशु ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी निंबस एकेडमी ने 34.4 ओवर में ही 161 रन बनाकर मुकाबले को तीन विकेट से जीत लिया। टीम के लिए नीशू पटेल ने सर्वाधिक 47, व विशाल पांडे ने 22 रन बनाए। ईगल एकेडमी के लिए अभिवन गोदियाल ने तीन विकेट झटके।
