ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

 

हरिद्वार । हरकी पैड़ी से चंद कदम की दूरी पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि मृतक आपस में दोस्त हैं। अब तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि रविवार देर रात करीब सवा ग्यारह बजे हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी मुकेश थलेड़ी को एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर काली माता मंदिर भीमगोडा के पास रेलवे लाइन पर करीब 25-30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। पुलिस वापस लौटी थी कि रेलवे लाइन पर क्षत विक्षत शव मिलने की सूचना फिर से मिली। जहां से पूर्व में युवक का शव बरामद हुआ था, उससे चंद कदम की दूरी पर ही दूसरा शव भी मिला।

बताया कि मृतक की उम्र 30-35 वर्ष के बीच रही होगी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों मृतक संभवत: दोस्त होंगे। मृतकों की पहचान के प्रयास कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *