कीमती फोन गिफ्ट में भेजने का झांसा देकर ठगी

देहरादून। कीमती फोन बतौर गिफ्ट भेजने का झांसा देकर साइबर ठगों ने महिला से 54 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद आरोपी और रकम मांगते रहे तो महिला को असलियत समझ में आई। उन्होंने आरोपी ठगों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
साइबर ठगी मोमिता शर्मा निवासी सहस्रधारा रोड के साथ हुई। उन्होंने साइबर थाने में दी तहरीर में कह कि दो अनजान नंबरों से उन्हें कॉल आई। कॉल करने वालों ने खुद को ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन का कर्मचारी बताया। झांसा दिया कि उनका चयन लक्की ड्रा ग्रिफ्ट के लिए हुआ। उन्हें कंपनी की तरफ से आई फोन 12 जिसका स्टोरेज 128 जीबी है, दिया जा रहा है। महिला झांसे में आ गई। उन्होंने कहा कि फोन लेने के लिए पहले 4999 रुपये की खरीदारी करनी होगी। यह रकम महिला ने सामान भेजने के लिए उनके दिए बैंक खाते में भेज दी। इसके बाद सर्विस चार्ज समेत अन्य कर बताते हुए आरोपियों ने महिला से अपने दिए बैंक खाते में 54 हजार रुपये से ज्यादा जमा करवा लिए। ठगों का और रकम मांगने का सिलसिला जारी। महिला की साइबर थाने में दी गई तहरीर को केस दर्ज करने के लिए राजपुर थाने भेजा गया। थानाध्यक्ष मोहन सिंह बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपियों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *