बीएड-एमएड में दाखिले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट से

देहरादून। एचएनबी गढ़वाल विवि से संबद्ध कॉलेज में बीएड और एमएड में दाखिला लेने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट देना होगा। इसके लिए सीईयूटी की वेबसाइट पर 18 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विवि द्वारा पूर्व में बीएड में प्रवेश के लिए विवि स्तर पर प्रवेश परीक्षा कराई जाती थी। लेकिन इस साल सीईयूटी के माध्यम से ही प्रवेश प्रक्रिया होगी। बीएड और एमएड के अलावा अन्य कोर्सों में प्रवेश पूर्व की तरह ही होंगे। अग्रवाल ने विवि पर आरोप लगाया कि छात्रों को असमंजस से दूर करने को लेकर विवि स्तर पर अभी तक कोई प्रयास नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *