उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

देहरादून। राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन उत्तराखंड की ओर से रविवार को नगर निगम सभागार में शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट की याद में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पिता एसएस बिष्ट व अन्य अतिथियों ने कोरोनाकाल में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, चिकित्सकों और अन्य लोगों को स्मृति चिन्ह भेंटकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक विकास गर्ग ने बताया कि यह कार्यक्रम शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट की याद में आयोजित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *