रुद्रप्रयाग में सैनिक स्कूल का निर्माण कार्य जल्द हो पूरा

देहरादून। बारह गढ़वाल राइफल्स के पूर्व सैनिकों की ओर से रविवार को गोल्डन जुबली के अवसर पर स्काई गार्डन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहीद सैनिकों को पुष्प अर्पित करने के साथ दो मिनट का मौन रखा गया। समस्त पूर्व सैनिकों ने रुद्रप्रयाग में सैनिक स्कूल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की।
आयोजन की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कमान अधिकारी कर्नल नरेंद्र सिंह सामंत ने बटालियन के स्वर्णिम इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजाद करवाने में बटालियन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्व सैनिकों ने मांग उठाई कि पूर्व सैनिकों को उनके अनुभव के आधार पर चार धाम यात्रा में टूरिस्ट गाइड के रूप में, वन विभाग में या एसडीआरएफ में उनकी सेवाएं लेने की अपील की गई। इस मौके पर पूर्व सूबेदार मेजर एमपी जोशी, बीएस रावत, राम सिंह राणा, एसीएस सुंदरियाल, विनोद रावत, राम सिंह धामी,जीतपाल सिंह, कुलवंत सिंह,यशवंत सिंह,जीवन प्रकाश, सूबेदार मेजर तीरथ सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *