वनों के संरक्षण को सभी को मिलकर करनी होगी पहल

पिथौरागढ़। नगर के खड़कोट स्थित गंगोत्री गर्ब्याल बालिका इंटर कॉलेज में वन विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को वनों के संरक्षण और गुलदार से बचाव के उपाय बताए। गुरुवार को वनक्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी के नेतृत्व में विभागीय टीम विद्यालय पहुंची। जोशी ने कहा जंगलों में वनाग्नि की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। विभागीय स्तर से घटनाओं को रोकने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है, लेकिन वनों के संरक्षण के लिए सभी को एकजुट कार्य करना होगा, तभी वनों को बचाया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं से वनों का संरक्षण करने को कहा है। साथ ही गुलदार से बचाव के लिए घरों के आसपास मौजूद झाड़ियों की सफाई करने को कहा है। वनक्षेत्राधिकारी जोशी ने की वनों के संरक्षण और गुलदार की घटनाओं की रोकथाम को लेकर विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। बीते एक माह के दौरान ही कई विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। यहां कॉर्बट नेशनल पार्क के राजेश भट्ट, जगदीश सिंह बिष्ट, ब्रिजेश विश्वकर्मा, योगेश पांडेय, बिमला बोनाल, किरन नगरकोटी, राजेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *