क्रांतिकारी हरिकिशन तलवाड़ को श्रद्धांजलि दी

पिथौरागढ़। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत क्रांतिकारी हरिकिशन तलवाड़ का श्रद्धांजलि दी। गुरुवार को नगर के कच्चाहारी कुटी में हुए कार्यक्रम के दौरान लोगों ने हरिकिशन तलवाड़ के चित्र पर माल्यापर्ण किया। इस दौरान स्वामी गुरुकुलानंद कच्चाहारी व डॉ. तारा सिंह ने कहा तलवाड़, भगत सिंह के सच्चे अनुयायी थे। उन्होंने गर्वनर सर जॉफ्रेडी मानटमोरेंसी को पंजाब में गोली मारी थी। जिसके बाद आज ही के दिन वर्ष 1931 में उन्हें फांसी की सजा दी गई। प्रमिला बोहरा व जयप्रकाश देवलाल ने कहा देश की आजादी के लिए तलवाड़ के योगदान को कभी भुलाय नहीं जा सकता। यहां राधा जोशी, भूपेंद्र कुमार, नीरज धामी, रोहित फुलेरा, आशा मोहन, जानकी खड़ायत, हरीश उप्रेती, ध्रुव, गौरव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *