पिथौरागढ़। नगर के टकाना स्थित एसपी कार्यालय के समीप दोपहिया वाहनों में स्टंट करते हुए पुलिस ने दो बाइक सवारों को पकड़ा है। गुरुवार को युवा पुलिस कार्यालय के समीप स्टंट कर रहे थे। इस दौरान एचसीपी भूपाल कार्की के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने दोनों का चालान काटा और बाइक सीज की।