ट्रांसपोर्टर से साठ हजार रुपये की ठगी

रुद्रपुर। फुलसुंगा के एक ट्रासंपोर्टर से वाहनों को किराए के नाम पर हजारों की ठगी होने का मामला सामने आया है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बगवाड़ा निवासी विनोद सोम ने बताया कि गांव फुलसुंगा में वीएस एक्सप्रेस लोजिस्टिक्स नाम से फर्म है और पिछले सात सालों से परिवहन व्यवसाय करता आ रहा है। 22 मई की सुबह मोबाइल पर फोन आया। फोनकर्ता ने अपना नाम मनीष गुप्ता बताया। कहा कि उसे जमसेदपुर टाटा व रायपुर छत्तीसगढ़ के लिए दो भारी वाहन बुकिंग करवाने हैं। बताया कि वह गाबा चौक के निकट गुप्ता इण्डस्ट्री के नाम से दवाई पाउडर का व्यवसाय करता है। दोनों वाहनों का किराया 1.70 लाख रुपये तय हुआ। 22 मई की शाम को विनोद ने गाबा चौक पर दोनों गाड़ी खड़ी करवा दी। इसी दौरान कॉलर ने बताया कि उसने बताये गये खातों में 60 हजार रुपये डलवा दिये हैं। विनोद ने मैसेज चेक किया तो उनके खाते में रकम आने के बजाय खाते से 60 हजार रुपये उड़ा लिये गये थे। इसके बाद कॉल करने पर मोबाइल बंद आता रहा। इसके बाद विनोद ने दोनों वाहनों को वापस बुला लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *