मंडी के सामने भाजपाइयों ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत
रुद्रपुर। खटीमा से पंतनगर जाते समय भाजपाइयों ने नई मंडी समिति के सामने मुख्समंत्री पुष्कर सिंह धामी का ढ़ोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। उन्होंने धामी को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खटीमा से पंतनगर जाने की सूचना पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की अगुवाई में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता नई मंडी समिति के सामने एनएच- 74 पर जमा हो गये। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला मंडी समिति के सामने पहुंचा। भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित होकर भाजपा और धामी के पक्ष में नारेबाजी करने लगे। मुख्यमंत्री धामी ने अपनी कार से उतर कर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। शुक्ला एवं भाजपाईयों ने धामी को फूल माला पहना कर उनका सम्मान किया। शुक्ला ने कहा कि उत्तराखंड मुख्यमंत्री की अगुवाई में चहुंमुखी विकास कर रहा है। यहां मंडी समिति अध्यक्ष कमलेन्द्र सेमवाल, कुंदल लाल खुराना, विवेक राय, किशन गोयल, अशोक रघुवंशी, मनमोहन सक्सेना, दिनेश भाटिया आदि थे।
