राज्य आंदोलन के शहीद परमजीत की मां  ने दी जीत पर सीएम को बधाई

रुद्रपुर। एक सितंबर 1994 में राज्य आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली से शहीद हुए राज्य आंदोलनकारी परमजीत सिंह की मां स्वर्ण कौर ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के नगरा तराई स्थित आवास पर पहुंचकर चंपावत चुनाव में मिली एतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई दी। इस दौरान धामी ने शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य बनाने की बात कही। इसके बाद सीएम धामी ने चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों के साथ वीसी की। सीएम धामी ने शहीद की मां स्वर्ण कौर का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान धामी ने कहा कि शहीदों की शहादत को बेकार नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड को सजाया व संवारा जाएगा। राज्य के सभी क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास, राज्य को विकास के सभी आयामों पर शीर्ष एंव श्रेष्ठा की पराकाष्ठा पर पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि विकास की मुख्य धारा से पिछड़े लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। धामी ने बताया कि राज्य में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य में निवासरत बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
वर्चुअल वीसी के बाद सीएम धामी गुरु अर्जुन देव की शहादत दिवस पर लगाए गए पानी के लंगर में शामिल हुए। इसमें आयोजकों ने सीएम धामी को कृपाण और सरोपा भेंट किया। इस अवसर पर धर्म जागरण समन्वय के सुधीर बंसल, गुरदयाल सिंह, बजीत सिंह, गुरमीत सिंह, रणवीर सिंह, संतोष अग्रवाल, जानकी देवी, प्रेमा देवी, भगवान सिंह, विवेक सिंह, श्रीकांत यादव आदि थे। इधर, इसी मार्ग पर खुशी डेंटल क्लीनिक का सीएम धामी ने उद्घाटन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *