मदरसे में पंखे से लटका मिला छात्र का शव

रुड़की।  कस्बा स्थित मदरसा हिदायत उल उलूम में पढ़ने वाले छात्र का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार को कस्बा स्थित मदरसे में मौलवी की पढ़ाई करने वाले 17 वर्षीय मोहम्मद ईमाज पुत्र मोहम्मद फिरोज निवासी ग्राम काशीवरी थाना जोकीहाट जिला अररिया बिहार का शव स्टोर रूम के पंखे से लटका हुआ मिला। अन्य छात्रों ने मामले की जानकारी मदरसे के मौलवी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पोस्मार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण पता लग पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *