ऑप्टिकल फाइबर केबल चोरी के मामले में दो युवक धरे

 

अल्मोड़ा। द्वाराहाट के बग्वालीपोखर से जियो कंपनी के ऑप्टिकल फाइबर केबल चोरी के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अरोपियों को यूएस नगर के जसपुर से माल सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी अनुसार बीते दिनों कंपनी के सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह ने द्वाराहाट थाने में ऑप्टिकल फाइबर केबल चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस टीम गठित कर चोरों की धरपकड़ को सीसीटी कैमरे खंगाले गए। घटना के दौरान प्रयोग किये गये संदिग्ध मोबाइल नंबर की जांच के लिए सर्विलास टीम का सहयोग भी लिया गया। इसके आधार पर चोरी के आरोपी शाहरुख (24) पुत्र उस्मान, निवासी ग्राम भैंसर हेड़ी थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर और समीर (22) पुत्र नदीम, निवासी ग्राम सरटेडी शाहजहापुर तहसील रुड़की थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को जसपुर से गिरफ्तार किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *