कोतवाली के बाहर नशेड़ी का हंगामा
रुड़की। एक व्यक्ति ने कोतवाली के बाहर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। इस दौरान तमाशबीनों की भीड़ लग रही। सिविल लाइंस कोतवाली के बाहर एक व्यक्ति ने आने जाने वाले लोगों से उसने अभद्रता शुरू कर दी और हंगामा करने लगा। सूचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। कोतवाली में भी उक्त व्यक्ति ने शोर-शराबा किया। पुलिस ने सख्ती दिखाकर व्यक्ति पर काबू पाया। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस एक्ट में आरोपी का चालान किया।
