पालिकाध्यक्ष एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ
चम्पावत। टनकपुर स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। सौ मीटर रेस में आयुष तड़ागी और आकाशदीप पहले स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार दिए।
सोमवार को स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा किया। खेल विभाग की ओर से आयोजित अंड-14 बालक वर्ग 100 मीटर में रितिक कुमार व खुशाल राम, अंडर-21 में हर्षवर्धन और रोहित सिंह दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि अंडर-14 600 मीटर दौड़ में शोभित तिवारी पहले, मयंक ठाकुर दूसरे और ओम भंडारी तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में आयुष कुमार, सक्षम कुमार, शशांक विजेता बने। 800 मीटर दौड़ में अंकित नाथ पहले, चंचल सिंह दूसरे, संदीप तीसरे स्थान पर रहे। तीन हजार मीटर दौड़ में ललित सिंह, सागर सिंह, और गौरव कश्यप, रिले दौड़ में साहिल, अंकित गोस्वामी, अरुण राणा विजेता बने। आयोजन में जिला क्रीडाधिकारी भुवन चंद्र पंत, रचित वल्दिया, ललित मोहन भट्ट, नरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर ओली, दीपक कुमार, राजेश जोशी ने सहयोग दिया।
