किशोरी को बरामद किया

रुड़की।  रुड़की क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने एक सप्ताह पूर्व पुलिस को तहरीर में बताया था कि लंढौरा क्षेत्र में उसकी रिश्तेदारी है। जहां पर उसकी 17 वर्षीय पुत्री रहने के लिए गई थी। 27 मई की रात को उसकी पुत्री लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। लंढौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक किशोरी एक लड़के के साथ देखी गई है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। एसएसआई रफत अली का कहना है कि बरामद किशोरी को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पता लगाया जा रहा है कि आरोपी बालिग है या नाबालिग। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *