पांच दिवसीय नेत्र रोग शिविर हुआ शुरू, मरीजों की उमड़ी भीड़

पौड़ी। द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल चमोलीसैंण में सोमवार से 15 जुलाई तक आयोजित पांच दिवसीय नेत्र रोग क्लीनिक के पहले दिन सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी । नेत्र रोग क्लीनिक के पहले दिन मरीजों ने आंखों की विभिन्न बीमारियों में स्पेशलिस्ट चिकित्सकों का परामर्श लिया। इस दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डा. नितिन मुकेश ने नेत्र रोग से संबंधित 335 मरीजों की आंखों की जांच की। जांच में 79 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद पाते हुए उन्हें मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए चयनित किया गया। मरीजों का द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली में मोतियाबिंद का दूरबीन विधि द्वारा ऑपरेशन किया जाएगा। इसके अलावा जांच कर 300 मरीजों को निःशुल्क चश्में, दवाइयां और खून की जांचें भी की गई। अस्पताल में शिविर अगले 4 दिन और चलेगा। आंखों की बीमारियों से संबंधित मरीज अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर नेत्र रोग क्लीनिक का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *