स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से शहर में बड़ा मच्छरों का प्रकोप

इंदौर,1

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से इंदौर शहर के साथ पूरे प्रदेश में स्वाइन फ्लू ने पैर पसराना शुरु कर दिए हैं। एक महीने में स्वाइन फ्लू के 40 केस मिले हैं। केस के मामले में इंदौर टॉप पर है। एमवाय अस्पताल के ओपीडी के मेडिसिन विभाग में भी मरीजों की कतार लगी हुई है। इसके बाद भी नगर निगम में मच्छरों को मारने के लिए दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं, धुएं की मशीन तो नगर निगम प्रांगण में धूल खा रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि नगर निगम का सारा बजट विकास के कार्यों में ही लग गया है। जबकि नगर निगम के जिम्मेदारों को नागरिकों की मूलभूत सुविधा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 31 जुलाई तक प्रदेशभर में स्वाइन फ्लू के सिर्प पांच मरीज मिले थे, जबकि एक की मौत हुई थी। बीते 39 दिनों में इनकी संख्या बढक़र 50 पहुंच गई है। स्वाइन फ्लू से इंदौर और मुरैना में एक-एक मरीज की जान जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *