छात्र नेता भी आए मीट कारोबारियों के समर्थन में

बागेश्वर

मांस विक्रेताओं का कलक्ट्रेट पर क्रमिक अनशन दूसरे दिन जारी रहा। हिमांशु पांडे और जगदीश क्रमिक अनशन पर बैठे। समर्थन में व्यापार मंडल ने व छात्र नेताओं ने भी धरना दिया। उन्होंने कहा कि शीघ्र उन्हें दुकानें खोलने की अनुमति नहीं मिली तो वह आंदोलन तेज करेंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि मुर्गा बेचने वालों पर पालिका ने रोक लगा दी है। 28 से अधिक लोग बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत बैंकों से ऋण लिया है। पूर्व में जिला पंचायत ने उन्हें लाइसेंस भी दिया है। पालिका का मीट मार्केट में स्थान कम है। इससे उन्हें दुकानें आवंटित नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका परिवार भी 11 दिनों से प्रभावित हो गया है। उनकी आर्थिक स्थिति हर रोज कमजोर हो रही है। वह बैंक का ऋण भी जमा नहीं कर पा रहे हैं। यहां जगदीश कार्की, पुष्कर किरमोलिया, हेम जोशी, इंदू चौधरी, प्रदीप चंदोला, जगदीश प्रसाद, मनोज कुमार, शंकर रावल, रवि, पूजा, कविता कार्की, विक्की साह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *