डीडी चौक पर ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित


रुद्रपुर। सुगम और निर्बाध रूप से यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने को लेकर रुद्रपुर के डीडी चौक पर ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। एसएसपी ने जाम की दिक्कतों से निजात दिलाने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। अब अग्रसेन चौक और महाराजा पैलेस से आने वाले ई-रिक्शों को डीडी चौक में नहीं आने दिया जाएगा। ई-रिक्शा के वजह से लगने वाले जाम से अब रुद्रपुर शहर के लोगों को राहत मिलेगी। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिले के एसएसपी ने फैसला लेते हुए कप्तान मंजूनाथ ने आदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि शहर में चलने वाले टुकटुक अब शहर के मुख्य चौक डीडी चौराहे पर नहीं जाएंगे। जिसके चलते उन्होंने अपने अधीनस्थों को शक्ति से इस आदेश को पालन कराने के निर्देश दिए हैं। बताया कि अग्रसेन चौक से आने वाले, महाराजा पैलेस से आने वाले ई-रिक्शों को डीडी चौक में नहीं आने दिया जाएगा। कप्तान के द्वारा लिए गए इस फैसले से मुख्य चौराहे पर बिगड़ रही यातायात व्यवस्था पटरी पर लौटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *