हल्द्वानी महिला कॉलेज में भारतरत्न पंत को याद किया

हल्द्वानी। महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में भारतरत्न पं.गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उनके जीवन संघर्ष और देश समाज के लिए किये गए कार्यों के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया गया। साथ ही उनके विचारों से प्रेरणा लेकर सफल भविष्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। शनिवार को कॉलेज की शिक्षिका डॉ. गीता पंत ने गोविंद बल्लभ पंत के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में बताया। डॉ. निर्मला लोहनी ने भूगोल का महत्वता बताया। फकीर सिंह नेगी ने छात्राओं को भविष्य के प्रति समर्पण भाव और अनुशासन को बनाए रखने तथा वाणिज्य विषय की महत्वता को समझाया। डॉ. विभा पांडे ने रेड रिबन क्लब के कार्यक्रम और गतिविधियों में भागीदारी के बारे में बताया। डॉ. वीणा जोशी ने वोटर आईडी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बताई। अंजू पालीवाल ने नमामि गंगे योजना पर बात रखी। डॉ. रुचि रजवार ने बदलते समाज के बारे में बताया। भौतिक रसायन के प्राध्यापक डॉ. जीवन सिंह गढ़िया ने एक कुमाउनी गीत की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने अपने अनुभव व स्वरचित कविताओं की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर ऋतुराज पंत, प्रध्यापक डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने भी विचार रखे। प्राचार्य प्रो. शशि पुरोहित ने छात्राओं को अनुशासित रहते हुए निरंतर अपने लक्ष्य को पूरा करने की बात कहते हुए कार्यक्रम का समापन किया। मंच का संचालन डॉक्टर गीता पंत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *