तीन मकान मालिकों का चालान
रुद्रपुर
किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर पुलभट्टा पुलिस ने तीन मकान मालिकों का दस-दस हजार रुपये का कोर्ट चालान किया है।
सोमवार को पुलभट्टा पुलिस ने सिरौलीकलां के चार बीघा क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन का अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने लगभग 50 लोगों का सत्यापन किया। पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर तीन मकान मालिकों का दस-दस हजार रुपये का कोर्ट चालान किया है। पुलभट्टा थाना इंचार्ज कमलेश भट्ट ने बताया कि बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन करने का अभियान जारी रहेगा।
