जनसुनवाई में छात्राओं ने खोली हॉस्टल की अव्यवस्थाओं की पोल

भोपाल,

साहब… तय मैन्यू के अनुसार हमें भोजन, नाश्ता नहीं मिलता। बजट की कमी बताकर कटौती की जा रही है। हॉस्टल अधीक्षक से लेकर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास भी हमारी समस्याओं को अनसुना कर रहे हैं। ये कसभी बातें सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास बैढऩ की दर्जनों छात्राओं ने बीते दिवस कलेक्टोरेट, सिंगरौली में जनसुनवाई के दौरान कहीं। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने कमिश्नर, अजा कल्याण विभाग, सतपुड़ा भवन, भोपाल कमिश्नर रीवा संभाग, रीवा एवं कलेक्टर, सिंगरौली से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *