शहर की समस्याएं हल करने की उठाई मांग

पौड़ी। सांसद प्रतिनिधि ने सांसद गढ़वाल से शहर की विभिन्न समस्याओं को जल्द ही हल करने की मांग उठाई है। सांसद प्रतिनिधि का कहना है कि शहर की विभिन्न समस्याओं से लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिनका जल्द निस्तारण किया जाना चाहिए। सांसद प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह रावत ने सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन देते हुए कहा कि शहर में जल संस्थान की लापरवाही से हजारो लीटर पानी प्रतिदिन लीकेज हो जाता है। लाखों खर्च के बाद भी शहर की पेयजल व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है। जिसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने सांसद से विकास भवन से विकास मार्ग में पानी के टैंक तक का सड़क निर्माण जल्द पूरा करने, धारा रोड से माल रोड को जोड़ने वाले रास्ते को जल्द सुधारने, माल रोड तिराहे पर खराब नाला, स्कबर को ठीक करने, बस स्टैंड में बने नाले का सुधारीकरण करने, माल रोड के बीच में खराब सड़क का जल्द सुधारीकरण करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *