नए एसडीएम का व्यापारियों ने किया स्वागत

रायबरेली 4 अगस्त (आरएनएस)।  जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है जिसमें डलमऊ के उप जिला अधिकारी रहे आशीष कुमार मिश्रा का तबादला रायबरेली जिले की ऊंचाहार तहसील में किया गया है वहीं डलमऊ तहसील में उप जिला अधिकारी के पद पर आसाराम वर्मा की तैनाती की गई है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल  के नगर अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य ने अपने पदाधिकारियों के साथ नवांगतुक उपजिलाधिकारी आशा राम वर्मा को बुके व माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर नवागंतुक उप जिला अधिकारी आसाराम वर्मा ने कहा कि व्यापारियों के हित एवं सम्मान की रक्षा में कोई कमी नहीं की जाएगी। इस मौके पर संरक्षक सरयू प्रसाद सोनकर ,रामगोपाल वैश्य, संदीप मिश्रा,अरविंद अग्रवाल,महताब आलम,दिनेश मौर्या, सत्येंद्र दीक्षित (टेसू), मो. सईद, दीपू जायसवाल, आदित्य यादव,अंशू गुप्ता, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *