ओबीसी आरक्षण पर सुझाव-आपत्ति मांगी
रुड़की। ब्लॉक कार्यालय परिसर में पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व के आंकलन के लिए जनसुनवाई हुई। कार्यक्रम में ओबीसी वर्ग के प्रतिनिधियों से ओबीसी आरक्षण को लेकर सुझाव, आपत्तियां मांगी गई। ओबीसी प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में ओबीसी वर्ग की जनभागीदारी तथा आरक्षण के लिए अपने सुझाव दिए। हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के लिए एकल सदस्यीय समर्पित आयोग का गठन किया गया हैं। आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ही पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण निर्धारित किया जाएगा। आयोग के अध्यक्ष रिटायर जस्टिस बीएस वर्मा ने बताया कि आरक्षण लागू करने के लिए ट्रिपल टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रिपल टेस्ट में सबसे पहले आयोग का गठन किया गया है। इसके बाद 4 और 5 अगस्त को ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर जाकर सर्वे किया जाएगा। जिससे लिए कर्मचारियों को ट्रेनिंग दे दी गई है। उन्होंने बताया की सर्वे वोटर लिस्ट के आधार पर किया जा रहा है। सर्वे से प्राप्त अकड़ों के अनुपात के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण की रिपोर्ट सरकार को सौंप दी जाएगी।
