मलूकावाला में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

विकासनगर। माता विद्या सेवा फाउंडेशन की ओर से मलूकावाला में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन करते हुए फाउंडेशन के संस्थापक गुरमेल सिंह राठौर ने बताया कि रक्तदान करने से जरूरतमंद की मदद होने के साथ ही रक्तदान करने वाले व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच भी होती है। उन्होंने लोगों को समय समय पर रक्तदान करने की सलाह दी। बताया कि देश में लाखों लोगों की मौत समय पर खून नहीं मिलने से होती है। लिहाजा स्वस्थ व्यक्ति को जरूरतमंद के लिए रक्तदान करना जरूरी है। इस दौरान डा. अंकिता, विपिन, पुलकित, राखी, आबिद खान, निर्मल, विजय गैरोला, विशाल, अनिल राठौर, सुनील ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *