पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में रॉबर्ट वाड्रा साइकिल चलाकर ऑफिस पहुंचे

नई दिल्‍ली………

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ने से विपक्ष सरकार पर हमलावर हो रहा है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन राबर्ड वाड्रा भी सोमवार को अपने आवास से कार की बजाय साइकिल से अपने ऑफिस पहुंचे। रॉबर्ट वाड्रा ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाकर कहा कि सरकार आम जनता और किसानों के बारे में नहीं सोच रही है, यह बड़ी परेशानी है। उन्होंने वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण से खास अपील कर कहा कि देश भर में बढ़ते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम और टैक्स को लेकर वित्‍त मंत्री महत्वपूर्ण कदम उठाएं। मोदी सरकार आम जनता को लेकर कुछ नहीं सोच रही है, इसकारण वह आज अपने घर से साइकिल से अपने कार्यालय की तरफ निकले हैं।

बता दें कि प्रियंका गांधी ने भी हाल ही में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा था, बीजेपी सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम श्अच्छा दिनश् कर देना चाहिए, जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी न हो। क्योंकि महंगाई की मार के चलते बाकी दिन तो आमजनों के लिए श्महंगे दिनश् हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *