एबीवीपी ने की रूके हुए परीक्षाफल खुलवाने की मांग 

श्रीनगर गढ़वाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने कोरोना काल में परीक्षा शुल्क जमा करने से वंचित रहने व विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के अंक विवि में न भेजे जाने के कारण रूके हुए परीक्षाफल खुलवाने की मांग की है। इस संदर्भ में विवि के सहायक कुलसचिव परीक्षा से मिलकर उन्होंने छात्रों की दिक्कतें बताई। कहा विभागों की लापरवाही के कारण छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। एबीवीपी के गौरव मोहन नेगी, अमन पंत, रॉबिन बिष्ट, दीपक चौधरी ने कहा कि जो छात्र कोविड काल में परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए थे। उनके हितों को लेकर विवि द्वारा उचित नहीं लिया गया है। लेकिन कुछ विभागों द्वारा छात्रों का असाइमेंट नहीं लिया गया। जिसके कारण छात्रों के अंक विभागों द्वारा विवि को समय से नहीं भेजे गए। जिससे उनका परीक्षाफल घोषित नहीं हो पा रहा है। इससे ऐसे छात्रों का भविष्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने इस समस्या को देखते हुए उचित निर्णय लिए जाने की मांग की। मांग करने वालों में प्रखर मौर्या, सोनिका, नेहा, रॉबिन सिंह, सौरभ कुमार, अरूण पटवाल, शशांक जोशी, ऋतिक डोभाल, मुफीद आलम आदि शामिल रहे। इस मामले में सहायक कुलसचिव परीक्षा अरविंद कुमार ने छात्रों को सकारात्मक आश्वासन देते हुए आदेश निर्गत किए जाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *