अवैध खनन, नशाखोरी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए: एसपी देहात

 

विकासनगर। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए कि अवैध खनन, नशाखोरी और आपराधिक वारदातों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायगी। याताया व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के भी एसपी देहात ने निर्देश दिए। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने कोतवाली विकासनगर का गुरुवार को अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने कोतवाली के मालगृह मे रखे माल और असलहों का निरीक्षण किया। उन्होंने कोतवाली के रजिस्टरों व अहकमतों को चेक किया। कोतवाली और परिसर की साफ सफाई, मैस, बैरिक की साफ-सफाई का जायजा लिया गया ।उन्होंने थाने परिसर को साफ स्वच्छ रखने एवं रजिस्टरों को का सही रख रखाव करने के निर्देश दिए। इसी दौरान सभी मौजूदा अधिकारी और कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें एसपी देहात ने अधीनस्थों की समस्याएं सुनकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कुछ पुलिस कर्मियों को पुरस्कार की संतुति की गई।एसपी देहात ने कहा कि लंबित मामलों को अनावश्यक न लटकाया जाए। समय पर जांच कर चार्जशीट कोर्ट में फाइल करें। एसपी देहात ने कहा कि अपराधिक प्रवृत्ति के जेल से छूटे लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए। वारंटियों की गिरफ्तारी की जाए। एसपी देहात ने कहा कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर कोतवाल शंकरसिंह बिष्ट, एसएसआई दीपक नैथानी, सभी चौकियों के प्रभारी,पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *