चार दुकानदारों से वसूला 10 हजार का जुर्माना

ऋषिकेश। डोईवाला नगर पालिका ने गुरुवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने और डेंगू के बचाव के लिए अभियान शुरू किया। इस दौरान कबाड़ी की दुकान में पालिका की टीम ने औचक निरीक्षण किया। गंदगी एवं लार्वा मिलने पर चार दुकानदारों का चालान कर 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। जबकि पॉलीथिन का प्रयोग करने पर चार लोगों से 8700 रुपये का जुर्माना लिया गया। सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग के खिलाफ पालिका टीम लगातार अभियान चला रही है। नियम का उल्लंघन करने वालों का चालान किया जा रहा है। इस समय बरसात का समय चल रहा है, लिहाजा डेंगू से बचाव को भी पालिका ने मुहिम शुरू कर दी है। टीम में परमीत कुमार, शुभम, अमित आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *