कानूनी सहायता मंच ने दी नेताजी को श्रद्धांजलि

देहरादून

अखिल भारतीय कानूनी सहायता मंच ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके लिए ईसी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया था। मंच के महासचिव एडवोकेट जॉयदीप मुखर्जी ने कहा कि ये देश के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी देश को सुभाष चंद्र बोस की मौत का रहस्य सामने नहीं आया है। जबकि उनकी मौत की जांच के लिए कई आयोग बने। उन्होंने कहा कि नेताजी जैसे महान कांतिकारी का जीवन सबके सामने आना चाहिए, ताकि युवा इससे प्रेरणा लें। देश की आजादी में उनके योगदान को भी कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *