बंद मकान से चांदी के आभूषण चोरी का आरोपी पकड़ा
ऋषिकेश निवासी विजयपाल पुत्र श्यामलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके बंद मकान से चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही सर्विलांस की मदद भी ली गई। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को एआरटीओ ऑफिस के पास एक आरोपी को पकड़ा। उसके पास से चोरी किए चांदी के आभूषण बरामद हुए। कोतवाली के एसएसआई डीपी काला ने बताया आरोपी की पहचान अंकित कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी इंदिरानगर,थाना वंसत विहार,देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल योगेंद्र दत्त, कांस्टेबल सचिन राणा, युवराज शामिल रहे।
