डीएमडब्लयू ने बनाया कार्बन उत्सर्जन में कटौती करने वाला इंजन
पटियाला
मेक इन इंडिया पहल के तहत, डीजल रेल इंजन आधुनिकीकरण कारखाना (डीएमडब्लयू) पटियाला ने मंगलवार को अपने पहले अत्याधुनिक नवीनतम तकनीक के कंप्यूटर नियंत्रित 6000 एचपी 3-फेस फ्रेट डब्ल्यूएजी-9 एचसी रेल इंजन तैयार किया है। वीरवार को यह रेल इंजन पूर्व मध्य रेलवे, गोमोह (झारखंड) को भेजा गया है। डीएमडब्लयू के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एसएन दुबे ने बताया कि 3-फेस इलेक्ट्रिक रेल इंजन का निर्माण घर्षण ऊर्जा लागत को बचाने की दिशा में एक प्रमुख कदम है और यह कार्बन उत्सर्जन में भी कटौती करता है। ऐसे रेल इंजन अधिक ऊर्जा कुशल होते हैं और ब्रेक लगाते हुए इलेक्ट्रिक ऊर्जा में गति ऊर्जा को परिवर्तित करते हैं और इलेक्ट्रिक ऊर्जा प्राप्त करके रेलवे ओएचई नेटवर्क को वापस भेजते हैं। इससे अन्य आसपास के इलेक्ट्रिक रेल इंजनों को रेलवे नेटवर्क की सहायता से बिजली प्रदान की जाती है।
