दून घाटी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ऋषिकेश। दून घाटी कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन डोईवाला में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आनलाइन और आफलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। संस्थान में विभिन्न संकायों की 540 सीटों पर प्रवेश होने हैं। पंजीकरण का कार्य देख रहे ऑपरेटर अर्चित गौतम ने बताया कि पंजीकरण 16 जुलाई से शुरू हुआ है। अभी तक 198 छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा चुके हैं। 37 आफलाइन पंजीकरण हो चुके हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 31 जुलाई तक चलेगी। कहा कि संस्थान में एचएनबी विवि और श्रीदेव सुमन विवि से संबंद्ध कोर्स करवाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *