चार दिन बाद मिला गंगा में डूबे किशोर का शव

ऋषिकेश। 16 जुलाई को तपोवन स्थित नीम बीच नामक स्थान पर गंगा में नहाते समय पानी के तेज बहाव में आकर डूबे एक किशोर का शव एसडीआरएफ ने बैराज से बरामद कर लिया है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त वत्सल बिष्ट 18 पुत्र महेंद्र सिंह बिष्ट निवासी गली नंबर 28 अमित ग्राम गुमानीवाला के रूप में की है।
एसडीआरएफ इंचार्ज कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक वत्सल जन्मदिन का जश्न मनाने दोस्तों के साथ 4 दिन पहले तपोवन आया था। उसके दो दोस्त अभी भी गंगा में लापता है। तलाशी अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *