दीवार करने के लिए घरों के बाहर बने थड़े तोड़े तो लोगों ने की नारेबाजी
अमृतसर —
छेहरटा में बन रही नई वाशिग लाइन के तहत रेलवे की ओर से स्टेशन से लेकर रेलवे स्टेशन तक सात किलोमीटर तक की डबल लाइन बिछाने का काम जारी है। ऐसे में 22 नंबर फाटक के नजदीक इंद्रपुरी और आदर्श नगर पड़ते इलाके के लोगों की ओर से रेलवे लाइनों की तरफ अपने घरों के दरवाजे बनाए हुए हैं और थड़े बना रखे थे, जोकि पूरी तरह से रेलवे की जमीन पर बने थे। इन पर कार्रवाई करते हुए रेलवे कर्मचारियों ने तोड़ दिए। इसके विरोध में इलाके के लोगों ने इकट्ठे होकर रेलवे के अधिकारियों के खिलाफ धरना लगाया और नारेबाजी शुरू कर दी। करीब आधा घंटा नारेबाजी करने के बाद रेलवे अधिकारियों के समझाने पर सभी लोग वापिस लौट। इलाका निवासी नरिदर कौर, प्रभ, नीतू, बलजिदर सिंह ने बताया कि उन्हें बिना किसी नोटिस दिए उनके घर के दरवाजों तक बने थड़े तोड़ दिए गए है, इसलिए उनकी मांग है कि सरकार उनका बनता मुआवजा दें।
