थाल सेवा ने किया 13 लाख थाली का वितरण

 

हल्द्वानी। थाल सेवा ने रविवार को 13 लाख थाली का वितरण पूरा किया। इस दौरान नैनीताल के एसएसपी पंकज भट्ट और उनके परिजन भी मौजूद रहे। एसएसपी ने जरूरतमंदों को अपने हाथों से भोजन वितरण किया और टीम थाल सेवा के कार्य की सराहना की। एसएसपी भट्ट ने कहा, उन्होंने जब थाल सेवा के बारे में सुना था तो यहां आने की इच्छा जाहिर की। यहां परिवार सहित सेवा करने से काफी सुकून मिला है। टीम थाल सेवा ने वीरांगना सोसाइटी के बच्चों को दरी, कपड़े और साबुन-पेस्ट आदि की किट भी प्रदान की। संस्था के अध्यक्ष दिनेश मानसेरा ने बताया कि करीब साढ़े तीन साल पहले थाल सेवा शुरू की गई थी। आज यह सेवा 13 लाख थाली तक आ पहुंची है। इस अवसर पर कश्मीरी लाल साहनी, भगवान सहाय, गिरीश गुप्ता, संजय बग्गा, राजीव बग्गा, प्रवीण मित्तल, राकेश पांडेय, सरयू प्रसाद, अजय कन्याल, विक्रम सिंह, आदि सेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *