नॉर्दर्न स्टार्स ने मेहरा फुटबाल एकेडमी को 5-1 से हराया
हल्द्वानी। छड़ायल सुयाल स्थित नॉर्दर्न स्टार्स फुटबाल एकेडमी और ब्लॉक स्थित मेहरा फुटबॉल एकेडमी के बीच रविवार को अंडर-15 वर्ग में सद्भावना फुटबॉल मैच खेला गया। ब्लॉक स्थित मैदान में खेले गए मुकाबले में नॉर्दर्न स्टार्स के अभिराज सिंह भैसोड़ा ने शानदार तीन गोल और शुभम फत्र्याल ने दो गोल दागकर अपनी टीम को 5-1 से एकतरफा जीत दर्ज करा दी। मेहरा एकेडमी के मैच के शुरुआती क्षणों में वैभव ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी थी, लेकिन इसके बाद नॉर्दर्न स्टार्स के खिलाड़ियों ने जबरदस्त वापसी करते हुए एक के बाद एक पांच गोल दागकर विपक्षी टीम पर शानदार जीत दर्ज की। नॉर्दर्न स्टार्स के कोच पारस अधिकारी ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
