नबालिग से दुष्कर्म का आरोप
हल्द्वानी। एक महिला ने पुलिस से बेटी के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर शिकायत की है। वनभूलपुरा पुलिस के अनुसार नाबालिग की मां ने शिकायती पत्र में लिखा है कि उसकी रिश्ते की भाभी उसकी बेटी को बहलाफुसला कर कहीं ले गई। जहां एक अंजान व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके एवज में रिश्ते की भाभी ने धन लिया। एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर की जांच शुरू कर दी गई है।
