जसपुर में चोरी पर लगाम को कोतवाल से मिले किसान
काशीपुर। किसानों के घर एवं खेतों में हो रही चोरियों से नाराज भाकियू ने कोतवाल को ज्ञापन सौंपा और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। सोमवार को भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सहोता, अमनप्रीत सिंह, जागीर सिंह, दीदार सिंह, चौधरी किशन सिंह, मुख्त्यार सिंह, देवेंद्र सिंह, हरजीत सिंह, मनजीत सिंह, सुखदीप सिंह ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल अशोक कुमार के समक्ष लगातार चोरी की घटनायें होने पर रोष जताया।
